window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सर्वाधिक सीटें जितने पर मिठाई खिला खुशी का इजहार करते भाजपाई | T-Bharat
August 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सर्वाधिक सीटें जितने पर मिठाई खिला खुशी का इजहार करते भाजपाई

हरिद्वा: बिहार के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी की विजयश्री सुनिश्चित होने पर और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतने पर भाजपा मंडल हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चैक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और जोरदार नारेबाजी की।
मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि  बिहार की जनता ने एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिया है कि वह मोदी का सुशासन और नीतीश कुमार की ईमानदारी को अपना जनादेश देती है। वहीं मध्यप्रदेश के उपचुनाव में भी वहां की जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की है। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर जिस प्रकार पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है। उस पर एक बार फिर देश की जनता ने मोहर लगाई है। उन्होंने कहा बिहार,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के इन चुनाव परिणामोकी पुनरावृति उत्तराखंड में भी 2022 में होगी। आतिशबाजी कार्यक्रम में मंडल महामंत्री तरुण नय्यर मंडल उपाध्यक्ष भास्कर जोशी भाजयुमो महामंत्री चंद्रकांत पांडे उपाध्यक्ष दिनेश पांडे मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी इष्टदेव सोनी सुंदर शर्मा संतोष पांडे प्रेम राणा और सूर्य प्रकाश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news
Share
Share