window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएं दी | T-Bharat
February 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएं दी

देहरादून:मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा है कि धनतेरस पर आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का भी महत्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।
          मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी भगवान गणेश और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्द्धन पूजन समाज एवं देश की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है। वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेशवासियों से इन त्योहारों के अवसर पर घर से बाहर जाने पर मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी बनाते हुए अधिक भीड़-भाड़ से बचाव की भी अपील की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने पटाखों के कम से कम उपयोग पर भी ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष इको फ्रैंडली तौर पर दीपावली का त्योहार मनाने से हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपना योगदान दे सकेंगे।

news
Share
Share