रायवाला:रायवाला के प्रतीतनगर में रेलवे पटरी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा है।
रायवाला थाना पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की प्रतीतनगर, मुर्गी फार्म के पास रेल लाइन की पटरी के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र अकलू मूल निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह यहां पर ऑटो चलाता था। रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि प्रथमदृष्टतया मामला ठंड लगने से मौत होने का प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव को पीएम के लिए एम्स अस्पताल में भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश