हरिद्वार: रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन की एक आपात बैठक रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने की, संचालन नगर संयोजक राजेंद्र सिंह पाल ने किया। बैठक के माध्यम से प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जॉन की रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत प्रथम वेंडिंग जॉन में 05 दिसंबर तक सर्वे सूची के अनुसार अपनी दुकान बुक कराने का आवेदन नगर निगम द्वारा अधिकृत किरण सॉफ्टवेयर को जमा कराने की कार्रवाई शुभारंभ किया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत राज्य सरकार के संरक्षण में नगर निगम प्रशासन द्वारा सर्वप्रथम तीन स्मार्ट वेंडिंग जॉन के रूप में स्थापन की प्रक्रिया के तहत रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को जागरूक कर नगर निगम के सर्वे के आधार पर नगर निगम में पंजीकृत लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन में स्थापन के लिए प्रक्रिया को गति दिया जाना लघु व्यापारियों के साथ न्याय संगत कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में सुमन गुप्ता, आशा कश्यप, सुमित्रा देवी, पुष्पा दास, गुड्डी देवी, मंजू पाल, पिंकी ठाकुर, जय सिंह बिष्ट, वीरेंद्र कुमार, बलबीर सिंह, मोहनलाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Her khabar sach ke sath

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की
नर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकारः गणेश गोदियाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना