नैनीताल: उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का सघन प्रकृति के रूप में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जनपद नैनीताल मेें फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष सघन अभियान 28 व 29 नवम्बर को तथा 12 व 13 दिसम्बर को होगा।
श्री टोलिया ने कहा है कि निर्धारित की गई तिथियों पर प्रत्येक बीएलओ को सम्बन्धित मतदान स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली मे नाम दर्जध्परिवर्धन, दर्ज प्रविष्टि के सुधीकरणध्संशोधन , अपमार्जन स्थानान्तरण करने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूपों पर दावे आपत्तियां प्राप्त की जानी है। इन निर्धारित तिथियो पर सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रह कर निर्देशित कार्यो का सम्पादन करेंगे। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारी, नगर मजिस्टेट, समस्त तहसीलदारो को निर्देश दिेये है कि वह अपने मार्ग दर्शन में इस कार्य को सम्पन्न करायें।
Her khabar sach ke sath

More Stories
डॉ. भावना डोभाल को भाजपा देहरादून महानगर महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया
ऑपरेशन सिंदूर वीर सैनिक सम्मान समारोह संपन्न, वीर सैनिकों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान
आईपीएससी इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन