window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पीएसी उपसेनानायक से मिले व्यापारी नेता संजीव चैधरी | T-Bharat
February 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पीएसी उपसेनानायक से मिले व्यापारी नेता संजीव चैधरी

हरिद्वार:प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने पीएसी उपसेनानायक अरुणा भारती से मुलाकात की व कुम्भ मे पीएसी व व्यापारियों के तालमेल पर चर्चा की व बैरिकेटिंग पर व्यापारियो को आने जाने मे परेशानी ना हो ऐसी माँग की। सेनानायक से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा की कुम्भ के समय मे सब से ज्यादा व्यापारी को सामान लाने ले जाने मे समस्या आती है। ऐसे मे पुलिस व पीएसी से ही व्यापारी का आमना सामना होता है और कई बार बात काफी बढ़ जाती है। कुम्भ हरिद्वार के लिए एक बहुत गौरव का आयोजन होता है। ऐसे मे कोई भी ऐसा सन्देश ना जाए, जिससे हरिद्वार की गरिमा को ठेस पहुँचे। व्यापारी पुलिस व पीएसी का पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस व पीएसी भी व्यापारियों के साथ तालमेल करते हुए चले। जिससे हम कुंभ में दुनिया भर से आने वाले तीर्थ यात्रीयों को एक अच्छा संदेश देने मे सफल रहंे। उपसेनानायक अरुणा भारती ने भरोसा देते हुए कहा की पीएसी हो या पुलिस का कोई भी विभाग हो हमारा उद्देश्य यही रहता है कि आयोजन शांतिपूर्ण व भव्यता से संपन हो। पुलिस का पूरा सहयोग व्यापारियों का मिलेगा। व्यापारी व आम जनमानस भी मेला सफल करने मे हमारा साथ दे। कुम्भ जैसा आयोजन कोई एक अकेला सफल नही कर सकता है। हम सब मिलकर चाहे व्यापारी हो, चाहे आम जनमानस हो, चाहे पत्रकार हो या पुलिस सब मिलकर महाकुम्भ को सफल बनाएगे।

news
Share
Share