श्रीनगर: देवप्रयाग विधानसभा के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। जल्द ही ब्लॉक की तीन सड़कों को हॉटमिक्स किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से बजट की स्वीकृति हो गयी है। जल्द इन तीन सड़कों पर अब वाहन सरपट दौड़ सकेंगे।
लंबे समय से रोडधार-पौड़ीखाल-गड़ाकोट जाखड़ीधार मोटर मार्ग के आस-पास रहने वाले लोगों की मांग थी कि खस्ताहाल सड़क को ठीक किया जाए। जो अब होने जा रहा है। जल्द किकलेस्वर सिरखाखाल, कीर्तिनगर बड़ियार मोटरमार्ग को भी हॉटमिक्स किया जाएगा। इसके लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गयी है। वहीं, रोड के हॉट मिक्स होने से स्थानीय जनता को बड़ा फायदा मिलेगा। युवा विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जल्द उनकी विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। सभी कच्ची सड़कों का डामरीकरण होगा।
Her khabar sach ke sath

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक