देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि 577 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12837 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आज देहरादून में 164, अल्मोड़ा 28, बागेश्वर 16, चमोली में 39, चम्पावत में 07, हरिद्वार में 39, नैनीताल में 88, पौड़ी गढ़वाल में 80, पिथौरागढ़ में 25, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 24, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी में 28-28 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अभी तक 1361 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, वर्तमान में मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। आज 707 और मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर कुल 74525 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 83006 हो गई है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य
नरेंद्रनगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नवनिर्वाचित बोर्डः उनियाल
देहरादून जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित