window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों ने स्पीकर से की भेंट | T-Bharat
August 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बीजेपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों ने स्पीकर से की भेंट

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी महिला मोर्चा कार्यकारिणी के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से महिला मोर्चा कार्यकारिणी में जिला एवं मंडल स्तर पर मनोनीत पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की। इस अवसर पर नव मनोनीत जिला मंत्री शिवानी भट्ट, जिला मंत्री ममता नेगी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष संमा पवार, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, सोशल मीडिया संयोजक सुनीता नौटियाल ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी पदाधिकारियों को मुंह मीठा किया।

news
Share
Share