window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); देहरादून जिले में 125 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव निकली | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

देहरादून जिले में 125 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव निकली

देहरादून: जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 125 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 27718 हो गयी है, जिनमें कुल 25246 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1205 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3219 सैम्पल भेजे गये। आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए सैम्पल कलैक्शन केन्द्रों पर कुल 655 सैम्पल लिए गए, जिनमें सभी स्थानों पर रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई।  इनमें आशारोड़ी चैक पोस्ट 351 एन्टीजन, कुल्हाल चैक पोस्ट पर 40 एन्टीजन, जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट 132 एन्टीजन टेस्ट, आइएसबीटी पर 120 एंटीजन तथा रेलेवे स्टेशन पर 12 एन्टीजन, सैम्पल लिए गए।

news
Share
Share