window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); डीएम ने किया ‘कैच दी रेन‘ का किया विमोचन | T-Bharat
May 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

डीएम ने किया ‘कैच दी रेन‘ का किया विमोचन

अल्मोड़ा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र द्वारा भारत सरकार की जल संरक्षण हेतु परियोजना ‘‘कैच दी रेन‘‘ का विमोचन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना प्रस्ताव पर दो चरणों में कार्य होना है प्रथम चरण का प्रस्ताव राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है जो कि मार्च 2021 तक किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि यह परियोजना प्रस्ताव देश के 31,150 गांवांे में क्रियान्वित की जानी है जिसके तहत प्रत्येक जिले में नेहरू युवा केंद्र को 50 गांव आच्छादित किए  जाने हैं जहां पर सक्रिय युवा मंडल कार्यरत हैं। प्रथम चरण में विमोचन कार्यक्रम, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रम, वातावरण निर्माण, दीवार लेखन, बैनर एवं पोस्टर, ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं, आधारभूत नुक्कड़ नाटक ,प्रचार-प्रसार सामग्री का प्रकाशन आदि किया जाना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्चिंग कार्यक्रम दिनांक 21 दिसंबर 2020 को आयोजित होने के बाद जिला स्तर पर आज से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रियंका नेगी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, नेहरू युवा केंद्र के केवलानंद त्रिपाठी, दीपिका नेगी, नीरज उपस्थित रहे।

news
Share
Share