देहरादून,। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देहरादून में रह रहे लगभग 100 गड़िया लौहार (बागड़ी) परिवारों के लिये स्थायी आवास उपलब्ध कराये जाएंगे। आई.एस.बी.टी. देहरादून में स्थापित महाराणा की प्रतिमा के रखरखाव व साफ-सफाई की व्यवस्था मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 478वीं जयन्ती के अवसर पर महाराणा प्रताप अंतर्राज्जीय बस अड्डा देहरादून में उनकी मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि शायद ही ऐसा कोई हो जिसने महाराणा प्रताप का नाम न सुना हो। उन्होंने अस्पृश्यता जैसे अभिशाप को समाप्त करने का भी संदेश दिया। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप ने वन में रहकर, घास-फूस खाकर भी चित्तौड़ के सम्मान की रक्षा की। महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि चेतक के बिना महाराणा प्रताप का जिक्र अधूरा है। वह चैतन्य एवं बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। इस अवसर पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक विनोद चमोली व महाराणा प्रताप विचार मंच के रतन सिंह चौहान उपस्थित रहे।
100 गड़िया लोहार परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराये जाएंगेः सीएम

More Stories
सारमंग सोसायटी और इंडियन आर्मी ने माणा के पास चैलेंज सफलतापूर्वक आयोजित किया
फादर्स डे पर देहरादून में प्रेस्टीज एक्सक्लुसिव का हुआ शुभारंभ
एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, 400 से ज्यादा युवाओं को मिली मदद