window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अपनी हत्‍या में सास-ससुर को फंसाया | T-Bharat
March 16, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अपनी हत्‍या में सास-ससुर को फंसाया

लक्सर: एक महिला ने अपनी हत्‍या का ऐसा जाल बुना कि पुलिस भी चकरा गई। महिला की हत्‍या में सास-ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब छानबीन की तो पुलिस हैरान रह गई। क्‍योंकि जिस महिला की हत्‍या की बात की जा रही थी, वह सहारनपुर में छिपकर बैठी थी।

मामला हरिद्वार के लक्सर कोतवाली के खरंजा कुतुबपुर गांव का है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गांव में विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है और शव को गांव के बाहर कब्रि‍स्तान में दफन कर दिया है। सूचना पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट व प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला गांव में पहुंचे और विवाहिता के संबंध मे जानकारी ली।

ससुराल पक्ष ने जानकारी से इन्कार किया। इस पर पुलिस ने ससुर व सास को हिरासत में ले लिया। पुलिस इसके बाद कब्रि‍स्तान पहुंची, लेकिन पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने महिला के फोन को सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन बेरी, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर में मिली।

पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से संपर्क महिला का पता लगाने के लिए कहा। पुलिस को महिला गांव मे जिंदा मिली। निरीक्षक गैरोला ने बताया कि विवाहिता का ससुराल वालों से मनमुटाव चल रहा है। इसके चलते महिला ने नाम बदलकर अपनी हत्या की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसका इरादा ससुराल वालों को फंसाने का था। सहारनपुर में उसका ननिहाल है। महिला को बुलाया गया है।

news
Share
Share