window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); चतुर्वेद पारायण यज्ञ में प्रदेश मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डाली आहुति | T-Bharat
October 2, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

चतुर्वेद पारायण यज्ञ में प्रदेश मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डाली आहुति

हरिद्वार,(Amit kumar): उत्तराखण्ड के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी श्रदेय स्वामी रामदेव जी के साथ पतंजलि फेस 2 में पहुचे जहाँ आचार्य कुलम के छात्रों ने मान्य मुख्यमंत्री को मंगल तिलक लगा कर उनका स्वागत किया । पतंजलि फेस 2 में महा परायण यज्ञ का आरंभ मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में किया जा रहा है यह यज्ञ लगभग एक महीने तक चलेगा इस यज्ञ में श्रदेय स्वामी राम देव जी के साथ मान्य मुख्यमंत्री जी ने भी सहभागिता की ओर यज्ञ में आहूति दी और देश के लिए मंगलकामना की । आज के यज्ञ में स्वामी जी के साथ पतंजलि के मुख्य ट्रस्टी श्री पदम सेन आर्य जी अपने सपरिवार सहित यज्ञ में सम्मलित हुए। आचार्यकुलम , वैदिक गुरुकुलम, व गुरुकुलम के छात्र छात्राओं के द्वारा व धर्माचार्यो द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ इस यज्ञ का संचालन किया जा रहा है। मंत्रो उच्चारण की मधुर ध्वनि औऱ यज्ञ की पवित्र धुंए के बीच मान्य मुख्यमंत्री इस यज्ञ की पवित्रता का लाभ उठा रहे है।

news
Share
Share