
आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दी दीपावली की बधाई
देहरादून,(Amit kumar): मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री आवास में दीपावली मिलन के अवसर पर आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस अधिकारियों ने धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी अधिकारियों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आनन्द वर्धन, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, डीजी लॉ एण्ड ऑर्डर अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश