देहरादून,(Amit kumar): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है। लाखी राम जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्रवाई के अंतर्गत नोटिस देकर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से है। किसी भी कार्यकर्ता को चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, को अनुशासनहीनता के मामले में कोई रियायत नहीं दी जा सकती। यदि किसी के मन में कोई विषय है तो वे सीधा उनसे कहें। वे उस विषय को उचित स्तर पर ले जाएँगे। लेकिन अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।
पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी भाजपा से निलंबित, नोटिस जारी

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश