
कन्या पूजन की बेला आई
घर घर मे नवरात्र है भाई
भूखे रहकर साधना करेंगे
देवी मां को खुश करेंगे
दुर्गा सप्तशती रोज़ पढ़ेंगे
हर दिन देवी को याद करेंगे
कन्या प्रतिरूप है देवी का
कन्या पूजन,पूजन देवी का
भक्तों की कतार बड़ी है
फिर भी कन्या संकट घड़ी है
कही हाथरस मुहं चिढाता
कही बलरामपुर कांड हो जाता
कन्या पूज्य है उसकी रक्षा करो
पापियों के सामने स्वयं अडो
विकार नही,पावनता अपनाओ
कन्या को सर्व पूज्य बनाओ।
—-श्रीगोपाल नारसन

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक