
Dehradun:मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्सन विद डिसेविलिटी केटेगिरी में पूरे देश में ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में 15 वां तथा बी.एच.यू की लॉ प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री संपदा सिन्हा को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने सुश्री संपदा सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विकलांगता के बावजूद उन्होंने अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर देश में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विलक्षण प्रतिभावों पर गर्व है। यह नारी शक्ति का भी सम्मान है।
इस अवसर पर गोकुल संस्था की सचिव सुश्री मधु मैखुरी तथा सुश्री संपदा सिन्हा के पिता श्री एस.के सिन्हा भी उपस्थित थे।

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक