नैनीताल : वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु देश भर में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गयी।
जिला कार्यालय में उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी ओसी कलैक्ट्रेट विनोद कुमार द्वारा शपथ में दिलायी गयी। शपथ लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा गया कि हम सभी कोविड-19 के बारे में सतर्क रहेंगे तथा स्वयं और साथियों को कोविड-19 से जुड़े खतरों का हमेशा ध्यान रखा जायेगा। घातक विषाणु के प्रसार को रोकने सम्बन्धी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने, सदैव विशेषकर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, फेस कवर पहनने, दूसरों से कम से कम 2 गज की दूरी बनाकर रखने, हाथों को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबुन आदि से धोने, कोविड-19 लक्षण महसूस होने पर तत्काल चिकित्सा सलाह लेने के साथ ही एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे।

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं