window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); हिमालय दिवस के अवसर पर आज पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया | T-Bharat
February 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

हिमालय दिवस के अवसर पर आज पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया

हरिद्वार,(Amit kumar): एस.एम.जे.एन. काॅलेज में प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने हिमालय दिवस के अवसर पर आज पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम काॅलेज के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को हिमालय रक्षा की शपथ दिलायी गयी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हिमालय जल, जीवन और पर्यावरण का मूल आधार है। हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि पर्वतराज हिमालय को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनजागृति के बिना अपूर्ण रहेगा। डाॅ. बत्रा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को सन्तुलित करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। उत्तराखण्ड प्रदेश का सामाजिक और सांस्कृतिक ताना-बाना हिमालय पर पूर्ण रुप से आधारित है। तथा कोरोनावायरस काल में हिमालय ही मानव जीवन को संरक्षित करेगा।
मुख्य अनुशासन अधिकारी डाॅ. सरस्वती पाठक ने कहा कि हिमालय के सरंक्षण और समृद्धि में ही हमारी समृद्धि है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा मानव की स्वयं की सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। पर्वतराज हिमालय जलवायु, जलजीवन और पर्यावरण के साथ-साथ देश की दुश्मनो से रक्षा करने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को जो सम्पूर्ण देश को जल, वायु एवं स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराता है उसे ग्रीन डिवीडेंड का लाभ अवश्य मिलना चाहिए।
मुख्य छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय निकायों के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने की आवश्यकता है। धीरे-धीरे यह प्रवृत्ति जन-जन तक फैलेगी और पर्यावरण हमारा असली घर होगा। मानव पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण उपभोक्ता है। विकास की उच्चतम उपलब्धियां मनुष्य उसी समय प्राप्त कर पायेगा, जब वह प्राकृतिक सम्पदा का विवेकपूर्ण उपयोग करेगा। उन्होंने काॅलेज कर्मचारियों से हिमालय रक्षा का आह्वान किया। कार्यक्रम में डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. जे.सी. आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, प्रो. विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, कार्यालयाधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चैहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. शिव कुमार चैहान, वैभव बत्रा, डाॅ. रिचा मनोचा, श्रीमती रिंकल गोयल, कु. सुगन्ध वर्मा, डाॅ. लता शर्मा, विवेक मित्तल, अंकित अग्रवाल, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. कुसुम नेगी, पंकज यादव, महिमा राणा, मेहुल सिंह, डाॅ. मोना शर्मा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, कु. नेहा गुप्ता, पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना, नेहा सिद्दकी, डाॅ. विजय शर्मा, आदि शिक्षक व कर्मचारी कोविड 19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपस्थित रहे।

news
Share
Share