
हरिद्वार,(Amit kumar): महामहिम राज्य पाल उत्तरखण्ड श्रीमती बेबी रानी मौर्य आज हरिद्वार पहुंची। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन के अस्थी विसर्जन संस्कार में प्रतिभाग किया। अस्थी विसर्जन करने आये श्री टंडन के छोटे पुत्र श्री सुबोध टंडन एवं परिजनों द्वारा आज हरकी पैड़ी पर हिन्दु रीति रिवाज के साथ श्री लालजी टंडन की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की। अस्थि विसर्जन में भूमानिकेतन आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद महाराज भी शामिल रहे। गंगा सभा द्वारा अस्थी विसर्जन विधि विधान पूर्वक कराया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सेंथिल अबुदई, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री जयपाल सिंह चैहान, भाजपा नेता श्री विकास तिवारीर, श्री विमल कुमार आदि उपस्थित थे।
इसके बाद महामहिम ने सिद्धपीठ दक्षिणकाली पीठ चंडीघाट पहुंच पूजा अर्चना की और भगवना शिव का अभिषेक किया। उनके साथ उनके पुत्र भी पूजा में उपस्थित रहे।

More Stories
डॉ. भावना डोभाल को भाजपा देहरादून महानगर महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया
ऑपरेशन सिंदूर वीर सैनिक सम्मान समारोह संपन्न, वीर सैनिकों एवं समाजसेवियों का हुआ सम्मान
आईपीएससी इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन