
Haridwar,(Amit kumar): महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने राज्य सरकार से अपील करते हुए सभी व्यापारियो के लिए आर्थिक पैकेज की मांग करते हुए एक एक लाख रुपये की मदद सीधे उनके खाते में डालने की मांग उठाई। सुनील सेठी के नेतृत्व में व्यपारियो ने हाथ में तख्ती लेकर सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि जब अखाड़ों को सरकार एक एक करोड़ रुपये दे सकती है तो व्यपारियो को एक एक लाख क्यो नही। व्यपारियो की स्तिथि सरकार से छुपी नही व्यापार चोपट होने की वजह से पर्यटन स्थल हरिद्वार का बुरा हाल है व्यापारियो के पास बिजली पानी के बिल बच्चो की स्कूल फीस जमा करने तक के पैसे नही ऐसी स्तिथी में सरकार को व्यापारियो की मदद करनी चाहिए। हम इस बात का विरोध नही करते कि सरकार ने पहले से सर्व सम्पन्न अखाड़ों को एक एक करोड़ देने की घोषणा क्यो की । हमारी तो सरकार से यही मांग है कि सरकार व्यापारियो को भी आर्थिक पैकेज का एलान जल्द करते हुए उन्हें कम से कम एक एक लाख रुपये की घोषणा करें। मांग करने वालो में मुख्य रूप से खड़खडेश्वर व्यापारमंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, विनोद गिरी,, मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, जागृति व्यापार मंडल अध्यक्ष नाथीराम सैनी, विशाल मलिक, धर्मपाल प्रजापति, भुदेवशर्मा,शुभम सुखीजा, योगेश अरोड़ा, रविन्द्र चौहान, मनीष धीमान, राजेश शर्मा,पीयूष कुमार, प्रीतम कुमार, दीपक मेहता, प्रदीप कुमार, राजू कुमार,पंकज माटा, राहुल चौहान उपस्तिथ रहे।

More Stories
तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं