window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); 'फिल्लौरी' के बाद अनुष्का की अगली फ़िल्म 'परी! | T-Bharat
March 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

‘फिल्लौरी’ के बाद अनुष्का की अगली फ़िल्म ‘परी!

मुंबई। ‘फिल्लौरी’ के बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी अगली होम प्रोडक्शन फ़िल्म का एलान कर दिया है, साथ ही लीड एक्टर के नाम का खुलासा भी किया है।

अनुष्का की इस फ़िल्म का टाइटल ‘परी’ है, जिसमें बंगाली एक्टर परमब्रत चटर्जी अनुष्का के साथ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फ़िल्म को प्रोसित रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग जून में शुरू हो जाएगी। परमब्रत चटर्जी जाने-माने बंगाली कलाकार हैं। हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने उन्हें पहली बार ‘कहानी’ में देखा था, जिसमें विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सुजॉय घोष डायरेक्टिड ‘कहानी’ में परमब्रत पुलिस अफ़सर के किरदार में थे। ‘कहानी’ के बाद परमब्रत सतीश कौशिक की फ़िल्म ‘गैंग ऑफ़ घोस्ट्स’ में भी दिखाई दिए थे। मनोज बाजपेई स्टारर ‘ट्रैफ़िक’ परमब्रत की पिछली हिंदी फ़िल्म है।

परी’ अनुष्का शर्मा की तीसरी होम प्रोडक्शन फ़िल्म होगी। उन्होंने ‘एनएच 10’ से प्रोड्यूसर के तौर पर पारी शुरू की। इसके बाद ‘फिल्लौरी’ का निर्माण किया, जिसमें पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री के स्टार दिलजीत दोसांझ उनके साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए। वैसे आज (1 मई) अनुष्का अपना जन्म दिन भी मना रही हैं। ऐसे में नई फ़िल्म के बारे में ये एलान फै़ंस के लिए उनका गिफ़्ट है।

news
Share
Share