window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); नरेंद्र मोदी ने भारतीय वर्करों को किया सलाम! | T-Bharat
August 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

नरेंद्र मोदी ने भारतीय वर्करों को किया सलाम!

नई दिल्ली। आज अंतर्राष्ट्रीय लेबर डे है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मजदूर और मई दिवस भी कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए हर साल इस दिन को मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर सभी भारतीय वर्करों को सलाम किया है।

उन्होंने लिखा कि-

आज, श्रम दिवस पर हम अनगिनत श्रमिकों के दृढ़ संकल्प और परिश्रम को सलाम करते हैं जो भारत की प्रगति में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। सत्यमेव जयते..

ये दिन वर्करों के आठ घंटे के आंदोलन की जीत को बताता है। इसके अलावा पूरी दुनिया में आर्थिक और सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वर्करों के त्याग को श्रद्धांजलि देने के लिए भी मनाया जाता है।

श्रम और रोजगार मंत्री बंडारु दत्तात्रेय आज दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय लेबर डे पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पूरे देश में कई ट्रेड यूनियन संगठन मजदूरों के कल्याण की प्रतिबद्धता के साथ ये दिन मना रहे हैं।

इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रैलियां, संगोष्ठी, सेमिनार भी आयोजित किए गए हैं।

news
Share
Share