
देहरादून,(Amit kumar): वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 40 सीमाद्वार में घर-घर जाकर व मार्केट में रेड़ी वालों व दुकानदारों को मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराए। इसके अलावा उन्होंने लोगों कको कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया। कोरोना से बचाव के लिए उपाय बताए। साथ ही मोदी सरकार-2 के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों से भी लोगों को बताई। इस कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष विनोद रावत, बूथ अध्यक्ष हरक सिंह पटवाल, भाजपा नेता हिम्मत भंडारी, भाजपा नेता विकास शर्मा, ललिता गुसाईं, सरोज, सुनील श्रीवास्तव, विनोद कुमार, रणवीर राणा, अनिल कश्यप, कमोद यादव, नवीन बहुगुणा, अतुल रावत, राजेश त्यागी, अनिल सुंदरियाल, सौरव राणा आदि का सहयोग रहा।

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक