
देहरादून,(Amit kumar):भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने यमुना कॉलोनी वार्ड नंबर 33 में बिंदाल कॉलोनी में मानव अधिकार एवं समाजिक न्याय संगठन के सहयोग से इम्यूनिटी बूस्टर होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक एल्ब-30 का वितरण किया। उन्होंने लोगों को इस दवाई के सेवन के बारे में बताया। उन्होंने सभी लोगों से अपील कि आप लोग अपने अपने घर में रहे और आस-पड़ोस के लोगों को भी घर में रहने के लिए कहें, जिससे आप लोग भी सुरक्षित रहें। उन्होंने दवाई उपलब्ध कराने के लिए मानव अधिकार एवं समाजिक संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया। यह दवाई सभी क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों की इम्यूनिटी पावर सही रहे।

More Stories
महिला आरक्षण लागू करने में देरी बर्दाश्त नहीं, विधानसभा घेराव में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हुए देहरादून के डिटेक्टिव देव
महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीतिः सीएम धामी