हरिद्वार,(Amit Kumar): ज्वालापुर के कुछ इलाकों में, होम करिटाइन के आदेशों के अन्तर्गत कुछ बैंक शाखाओं एवं ए टी एम के बन्द हो जाने के कारण, जनता को दिक्कतें आ रही थीं। जिन्हें सहायक आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक, हरिद्वार ए के झा की जानकारी में लाया गया था। इसका उचित संज्ञान लेते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के हरिद्वार के मंडल प्रमुख नीरेंद्र कुमार के आदेशानुसार, पी एन बी के मोबाइल ए टी एम को ज्वालापुर क्षेत्र के बफर जोन में खड़ा किया गया है, जहाँ ज्वालापुर पुलिस के सहयोग से सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए, जनता द्वारा रुपयों की निकासी की गई। इसके अतिरिक्त, अन्य बैंकिंग जरूरतों की पूर्ति के लिए, यहाँ पी एन बी द्वारा दो बैंक मित्रों को भी लगाया गया । इन सभी कार्यों की देखरेख पी एन बी के सहायक महाप्रबंधक श्री देवेन्द्र भंडारी द्वारा की गई।
ज्वालापुर के बफर जोन में पी एन बी ने उपलब्ध कराया मोबाइल ए टी एम

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश