देहरादून,कई दिनों से डीएल रोड क्षेत्र वार्ड 13 अम्बेडकर कॉलोनी में रिस्पना नदी के साथ लगते हुए मकानों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा था । लेकिन अब इस क्षेत्र का संज्ञान नगर निगम ने लिया और काया ही पलट कर रख दी। जानकारी देते हुए समाजसेवी सचिन आनंद ने बताया जी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को राहत सामाग्री वितरण करने के दौरान उन्होंने इस गंदगी का सामना किया और इसकी जानकारी तुरंत मेयर सुनील उनियाल गामा जी को दी। इस पर उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए सुपरवाइजर अजय कुमार जग्गी को क्षेत्र का जिम्मा सौप। अजयकुमार की पूरी टीम ने कुछ ही देर में क्षेत्र की काया ही पलट कर रख दी और सफाई ही नहीं वहाँ पर ब्लीचिंग पाउडर आदि का भी छिड़काव करवाया।
अम्बेडकर कॉलोनी में चलाया गया सफाई अभियान

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश