window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); शॉर्ट फिल्म फैमिली में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर बड़ा खुलासा | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

शॉर्ट फिल्म फैमिली में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर बड़ा खुलासा


लॉकडाउन के समय में अपने फैंस को घर के भीतर रहने और सुरक्षित रहने का संदेश देते हुए एक शॉर्ट फिल्म (फैमिली) बनी है। इस फिल्म की खासियत यह है कि बॉलिवुड और साउथ के दिग्गज कलाकार अपने-अपने घर रहकर इसमें अपना योगदान दिए हैं। बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन खुद इस विडियो के अंत में इसकी जानकारी देते हैं और फैंस से भी घर में सुरक्षित रहने की सलाह देते हैं। पर, अब इस शॉर्ट फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
जी हां, इस शॉर्ट फिल्म के वर्चुअल डॉयरेक्टर प्रसून पांडेय ने बातचीत में इस शॉर्ट फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पांडेय के मुताबिक इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का जो किरदार वह एक साथ शूट हुआ है।
यही नहीं उनके मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया ने एक-दूसरे के किरदार को खुद विडियो में कैद किया है। बता दें कि रणबीर और आलिया एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं। कोरोना के कारण शादी की तारीख जरूर टल गई है। पर, माना जा रहा है कि दोनों ही कपल फिलहाल साथ में रह रहे हैं। पिछले दिनों भी दोनों की एक तस्वीर एक साथ सामने आई थी। इसके बाद भी ये अटकलें लगी थीं।
जहां तक शॉर्ट फिल्म फैमिली की बात है तो यह एक शानदार प्रयास है। अमिताभ सहित बॉलिवुड और साउथ के नायकों ने घर में रहते हुए इसमें ना सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि करोड़ों की संख्या में अपने फैंस को इसके जरिए प्रेरित करने का भी बीड़ा उठाया है। यही नहीं अमिताभ इस फिल्म के अंत में यह भी बताते हैं कि दोनों ही इंडस्ट्री से जुड़े कर्मियों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था ये सारी हस्तियां मिलकर कर रही हैं।

news
Share
Share