कोरोना लॉकडाउन के दौरान सिलेब्स टाइम पास करने के लिए सोशल मीडिया का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐक्टर विकी कौशल जो कि बॉलिवुड के चहेते ऐक्टर्स में से हैं। उन्होंने एक च्ेश्चन-आंसर सेशन के दौरान बताया है कि बॉलिवुड में उनका पहला क्रश कौन है।
विकी कौशल कोरोना के बीच घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी ऐक्टिव हैं। वैसे उनका नाम कुछ समय से कटरीना कैफ से जोड़ा जा रहा है लेकिन उनका पहला क्रश कोई और है।
विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ च्ेश्चन-आंसर सेशन किया। उनसे किसी ने पूछा कि बॉलिवुड में उनका पहला क्रश कौन था। इस पर विकी कौशल ने माधुरी दीक्षित के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की।
बता दें कि विकी कौशल और कटरीना कैफ की नजदीकिया बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों की ईशा अंबानी की पार्टी में होली खेलने वाली तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे।
००

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या