बॉलीवुड अभिनेता ऋ तिक रोशन में आजकल जोश व उत्साह काफी ज्यादा है और इसके पीछे की वजह उनके पिता व दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन हैं। ऋ तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पिता 71 साल की उम्र में बड़ी ही लगन के साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, यह हैं मेरे पिता, जो कभी हार नहीं मानते हैं। इस वक्त लडऩे के लिए हमें इसी तरह के ²ढ़ संकल्प को अपनाने की आवश्यकता है।
ऋतिक ने आगे लिखा, इस साल वह 71 के हो जाएंगे और आज भी वह दिन में दो घंटा कसरत करते हैं। अभी हाल ही में पिछले साल वह कैंसर जैसी बीमारी से ठीक हुए हैं। मुझे लगता है कि वायरस को उनसे डरना चाहिए। बहुत ज्यादा डरना चाहिए।
दुनिया भर में चल रही कोरोनावायरस के खिलाफ इस लड़ाई में ऋतिक निरंतर लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक मिनट, 42 सेकेंड की समयसीमा वाले एक वीडियो को साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे फैलने से रोकने की अपील की।
कोरोना वायरस को मेरे पिता से डरना चाहिए : ऋतिक रोशन

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या