by amit kumar
हरिद्वार किरोना वाइरस कोविड -19, होम क्वारेनटाइन कन्ट्रोल रूम सक्रिय किया गया। यह कण्ट्रोल रूम कोरोना कोविड- 19 से सम्बंधित नागरिकों के होम क्वारेटाईन वारनटाइन की स्थिति की ट्रैकिंग कर रहा है। इस कण्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर मेला अधिकारी ललित मिश्रा और सहायक जिला यूनानी आयुवैदिक अधिकारी जी सी एस जंगपांगी,डॉ त्रिभुवन बेंजवाल है। कण्ट्रोल रूम में 11 डाटा इन्ट्री ऑपरेटर की मदद से ट्रैकिंग का कार्य किया जा रहा है। लगाए गए कार्मिक होम क्वारंनटाइन किये गए लोगो से जानकारी फीडबैक ले रहे। यदि फोन नही लग रहा है तब ग्राम प्रधान या पार्षद को फोन किया जा रहा है। यदि होम क्वारेटाईन किया व्यक्ति घर पर नही मिलता है तब इसकी सूची शाम तक थाने पर भेज दी जा रही है।

More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक