window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); जब लीजा रे को लगा था कि बानी जे काफी शर्मीली हैं | T-Bharat
April 26, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

जब लीजा रे को लगा था कि बानी जे काफी शर्मीली हैं


अभिनेत्री लीजा रे का कहना है कि जब उन्होंने समलैंगिक जोड़े पर आधारित वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कि, जिसमें उनके साथ बानी जे थी, तब उन्हें लगा था कि बानी जे काफी शमीर्ली इंसान हैं। लीजा ने कहा, मैं कुछ व्यक्तिगत कारणों से शो से बाद में जुड़ी। एक साथ शूटिंग करने के दौरान ही मैं बानी से पहली बार मिली थी।
उन्होंने कहा, मैं अंदर जाकर उसके बगल में बैठ गई, और वह काफी धीमी आवाज में बात कर रही थी और फिर मेरी तरफ देखा और मुझे लगा, वाह, यह एक समस्या है! हम यह कैसे करेंगे? वह बहुत शमीर्ली थी।
दोनों अभिनेत्रियों ने फोर मोर शॉट्स प्लीज वेब सीरीज में साथ काम किया है।
हालांकि बानी ने भी लीजा के साथ अपनी पहली मुलाकात के दौरान की घटना अपना पक्ष रखते हुए कहा, मैं बस कोशिश कर रही थी कि उनसे बात न करूं, ताकि वह उठकर चली न जाएं।
सीरीज का दूसरा सीजन भारत में 17 अप्रैल से एमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगा।
००

news
Share
Share