window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पति के बाल काटते नजर आई टिस्का चोपड़ा | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पति के बाल काटते नजर आई टिस्का चोपड़ा


कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में सिलेब्स अपने घरों पर हैं और परिवार के लोगों के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही बी-टाउन सिलेब्रिटीज घरों पर काम भी कर रहे हैं। वहीं, चरंटाइन टाइम में फिल्म ऐक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा भी अनुष्का शर्मा की राह पर चल निकली हैं। दरअसल, अब टिस्का चोपड़ा अपने पति के बाल काटते नजर आईं।
टिस्का चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति संजय चोपड़ा के बाल काटते हुए तस्वी र शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, अगर सिनेमा जल्द नहीं खुले तो नए करियर की तैयारी कर रही हूं। मेरे पहले क्लाइंट घर पर ही मिल गए, वह भी जरूरत की सर्विसेज करते हैं, इसलिए इस टाइम पैसे नहीं लिए…
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के बाल काटे थे। इसका वीडियो खुद अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली के बाल काटते हुए नजर आ रही हैं और दोनों स्टार्स मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।
टिस्का चोपड़ा लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया पर अपडेट्स देती रहती हैं। वह इस समय योग, कुकिंग और फिल्म देखकर समय पास कर रही हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया।
००

news
Share
Share