बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में डोनेशन दिया है।
इन दिनों भारत कोरोना वायरस से लड़ रहा है। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लडऩे के लिए लोगों से डोनेशन की अपील थी जिसके बाद तमाम सेलेब्रिटीज आगे बढक़र डोनेशन कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में अजय देवगन और कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है। अजय देवगन ने फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाईज (एएफडब्ल्यूआईसीई) की आगे आकर मदद की है। इस फेडरेशन से करीब पांच लाख लोग जुड़े हुए हैं। इनमें से अधिकतम लोग रोज कमाते हैं और अपना पेट भरते हैं। अजय ने इनकी मदद के लिए 51 लाख रुपए फेडरेशन को दिए हैं।
कंगना रोज कमाने वाले वर्कर्स के लिए खाने का इंतजाम कर रही हैं। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया,कंगना ने भी पीएम केयर्स फंड में 25 लाख की मदद की है और दैनिक वेतन भोगियों के परिवारों लिए राशन डोनेट किया है। हम एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत है और जो भी हम अच्छा कर सकते हैं, करें। हमारे परिवार की ओर से धन्यवाद।
००
कोरोना से जंग में अजय-कंगना ने दिया डोनेशन

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या