बिग बॉस 13 के बाद इसके कंटेस्टेंट्स शहनाज गिल और पारस छाबड़ा मुझसे शादी करोगे में नजर आए। दोनों स्टार्स को शो में अपने-अपने लिए पार्टनर्स की तलाश थी। हालांकि, शो से जैसी उम्मीद थी, वैसा यह परफॉर्म नहीं कर पाया। अब एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने कहा कि इस स्वयंवर शो को साइन करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। बता दें, शहनाज और पारस दोनों पर आरोप लगा कि वे शो को अपना 100 पर्सेंट नहीं दे रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए फीलिंग्स होने के कारण शहनाज बहुत ज्यादा ओपन नहीं हुईं और शो के दौरान उन्होंने माना कि वह उनके प्यार में हैं और वह किसी दूसरे से कनेक्ट नहीं हो सकती हैं। अब शो के खत्म होने के बाद शहनाज ने एक इंटरव्यू में कहा, मैंने मुझसे शादी करोगे को साइन करने से पहले बहुत ज्यादा नहीं सोचा। यह बड़ी गलती थी। मैंने गलत फैसला लिया और मुझे यह शो नहीं करना चाहिए था। शहनाज के मुताबिक, जब मैं कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रही थी, मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा और उस समय बहुत सारी चीजें मेरी लाइफ में हो रही थीं। इसके अलावा मैं इन कॉन्सेप्ट्स के लिए एकदम नई थी तो मैं बहुत ज्यादा डीटेल में नहीं गई। मुझे बाद में एहसास हुआ कि मैं शो में खुश नहीं थी और किसी भी लडक़े से कनेक्ट नहीं कर पाई। शहनाज ने यह भी बताया कि बिग बॉस 13 के तुरंत बाद नया शो करने से उनकी फैमिली अपसेट थी। ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि शहनाज के पिता इस बात से खुश नहीं थे कि उनकी बेटी टीवी पर लडक़ा ढूंढे। शहनाज ने कहा, हां, सभी नाखुश थे जब मैंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और शो करने के लिए तैयार हो गई। यही नहीं, मैं खुद से भी अपसेट थी कि मैंने शो के लिए हामी भरी और फिर मुझे एहसास हुआ कि यह बड़ी गलती थी।
००
मुझसे शादी करोगे को शहनाज ने बताया गलती

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या