window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सुरभि ज्योति का इतना हॉट अवतार पहले नहीं देखा होगा, फैन्स के उड़ रहे होश | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सुरभि ज्योति का इतना हॉट अवतार पहले नहीं देखा होगा, फैन्स के उड़ रहे होश


सुरभि ज्योति अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी को इंप्रेस करती ही रहती हैं, लेकिन इस बार तो इस अदाकारा ने इतना हॉट अवतार फैन्स के साथ शेयर किया है कि उनके भी मानो होश से उड़ गए हैं। ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हुई इन तस्वीरों ने सुरभि ब्लू कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी दिखाई दीं। इस लुक में वह जबरदस्त ग्लैमरस लग रही थीं। सुरभि की इस ब्लू ड्रेस पर वाइट थ्रेड से डिजाइन्स बनाई गई थीं। रेक्टेंग्युलर पैचेज़ में बनी यह डिजाइन सुरभि की प्लेन पैटर्न ड्रेस को ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। यह ड्रेस डिजाइनर जोड़ी रिशी एण्ड सौजित के ब्रैंड की थी। इस ड्रेस में फ्रंट स्लिट डिजाइन दी गई थी, जिसमें से सुरभि अपने टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट कर टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करती दिखीं। वहीं इस बोल्ड लुक के साथ ऐक्ट्रेस ने हाई हील्स की जगह स्टर्डी लुकिंग बूट्स पहने थे। वैसे इस ड्रेस की यूएसपी इसकी प्लंजिंग वी शेप नेकलाइन थी। यह ऐक्ट्रेस के लुक में ऊम्फ फैक्टर ऐड करती नजर आ रही थी। सुरभि ने इस हॉट लुक के साथ न्यूड मेकअप टोन को चुना था। उन्होंने ब्लशर से जरूर अपनी चीकबोन्स को हाईलाइट किया था। वहीं बालों को उन्होंने कर्ली लुक दिया था। वैसे सुरभि की अदाएं भी इस लुक को सेक्सी टच देने में कोई कमी नहीं छोड़ रही थीं। वैसे इससे पहले सुरभि ने खूबसूरत बॉडीकॉन गाउन में भी तस्वीरें शेयर की थीं। इस गाउन में सामने की ओर बनी फ्रिल डिजाइन उसमें ड्रमैटिक इफेक्ट ऐड कर रहा थी। इस गाउन में नीचे की ओर नेट से प्लीट्स के साथ ही टेल डिजाइन भी ऐड किया गया था। वहीं गाउन का ऑफशोल्डर और प्लंजिंग स्ट्रेट कट बस्ट नेकलाइन उसे और भी गॉरजस बना रहा था।

news
Share
Share