window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सुरक्षित रहिए, वक्त का यही तकाजा: मिनीषा लांबा | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सुरक्षित रहिए, वक्त का यही तकाजा: मिनीषा लांबा


मिनीषा लांबा लॉकडाउन के बीच इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव नजर आ रही हैं और लगातार अपने फैन्स के साथ टच में हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने फैन्स को घर पर ही रहने की अपील की है। दीवार के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने कहा है, पूरी दुनिया दीवारों के पीछे है…सुरक्षित रहिए, जिम्मेदार बनिए। वक्त का यही तकाजा है।
साल 2017 में फिल्म भूमि में नजर आ चुकीं मिनीषा पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने फैन्स को हमेशा खुद से अपडेट रखती हैं वह। ऐसा लग रहा है कि मिनीषा इन दिनों समर वाली मस्ती का काफी मिस कर रही हैं। इन दिनों मिनीषा ने ढेर सारी स्टनिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं। वैसे, मिनीषा अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। …और लॉकडाउन के इन दिनों में भी वह अपनी स्टनिंग तस्वीरें ही फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं। मिनीषा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो इनकी संख्या 4 लाख से ज्यादा है। मिनिषा ने शूजित सरकार की फिल्म यहां से साल 2005 में बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मिनिषा के साथ जिमी शेरगिल थे। मिनीषा की तस्वीरों से एक बात तो साफ है कि फिल्मों से भले वह दूर हैं, लेकिन अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। मिनिषा ने कॉर्पोरेट, हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, बचना ऐ हसीनों, शौर्य, वेल डन अब्बा जैसी मशहूर फिल्मों में ऐक्टिंग की है। मिनिषा टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस 8 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में वह छठे हफ्ते में घर से बाहर हो गई थीं। मिनिषा ने साल 2015 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रेयान थाम से शादी की जो पूजा बेदी के कजिन हैं और मुंबई में नाइट क्लब चलाते हैं। मिनीषा कुछ साल पहले अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने बट्स का बीमा कराना चाहती हैं। दरअसल विदेश यात्रा के दौरान उन्हें अपने बट्स के लिए काफी तारीफ सुनने को मिली, जिसके बाद अपने बट्स का बीमा करने का मन बना लिया। बता दें कि मिनीषा ब्रेस्ट सर्जरी और अपने नाक की भी सर्जरी करा चुकी हैं।

news
Share
Share