Bollywood: बॉलिवुड के उभरते हुए स्टार्स विकी कौशल और उनके भाई सनी कौशल चर्चित ऐक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में दोनों भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से घोषित जनता कर्फ्यू के सपॉर्ट में नजर आए थे। बता दें कि विकी कौशल और सनी कौशल बॉलिवुड के नामचीन ऐक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं।
विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें विकी कौशल और सनी कौशल एक साथ कुर्सी बैठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों भाई काफी क्यूट लग रहे हैं। दोनों की पुरानी तस्वीर पर लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया।
बीती 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन देशवासियों ने पीएम मोदी की अपील पर अपने घरों पर शाम 5 बजे कोरोना वायरस से लडऩे वाले योद्धाओं के लिए थाली बजाई थी। इस दौरान विकी कौशल और सनी कौशल अपने पैरंट्स के साथ बॉलकनी में खड़े दिखाई दिए और उन्होंने भी थाली बजाई।
हाल ही में दोनों भाइयों को एक विडियो वायरल हुआ था। यह विडियो उनके फैन क्लब की तरफ से शेयर किया गया था। इस विडियो में विकी कौशल और सनी कौशल एक गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और फिल्म ताल के सॉन्ग दिल ये बेचैन वे को इंजॉय कर रहे हैं।
विकी कौशल ने शेयर की सनी कौशल के साथ की बचपन की तस्वीर

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या