window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के साथ काम चाहती हुं: कृति वर्मा | T-Bharat
April 26, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के साथ काम चाहती हुं: कृति वर्मा


बिग बॉस 12 से चर्चित हुईं कृति वर्मा आज दुनियाभर में शो कर रही हैं। दुनियाभर में उनके डांस के दीवाने हैं। फैंस उनकी तुलना शकीरा से करते हैं। कृति मानती हैं कि उनसे फैंस की काफी उम्मीदें हैं और वह उन उम्मीदों को बरकार रखने के लिए दिन राहत मेहनत कर रही हैं। वेबसीरीज से लेकर भोजपुरी सिनेमा और अब बॉलिवुड हर जगह कृति ने दस्तक दे दी है। कृति मानती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में गॉडफादर का होना जरूरी है। हालांकि वह कहती हैं कि अगर आपमें क्षमता है तो एक दिन आपकी सफलता तय है। कृति ने बिग बॉस के बाद कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। दुबई से लेकर श्रीलंका तक शो किए और आज भी उनकी डिमांड बनी हुई है। कृति अब बॉलिवुड में छा जाना चाहती हैं। कहती हैं, बस एक बेहतर स्क्रिप्ट की तलाश है। अपना भी दिन आएगा। कृति वर्मा वेब सीरीज को एक बेहतर विकल्प के रूप में देखती हैं और मानती हैं कि इसका दायरा अभी और बढ़ेगा। बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के साथ काम करने की कृति वर्मा ख्वाहिश रखती हैं। कहती हैं, इम्तियाज ऐसे डायरेक्टर हैं, जिनकी कहानियां बिल्कुल सहज होती हैं। कृति कहती हैं, कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना या राजकुमार राव इनके साथ बड़े पर्दे पर मौका मिला तो प्रॉजेक्ट तुरंत लपक लूंगी। फिलहाल कृति अपने डांस शो और होस्टिंग से खुश हैं। कहती हैं, कई ऑफर हैं। पर जब तक मैं संतुष्ट नहीं हो जाऊंगी, तब तक उन पर बात आगे नहीं बढ़ाऊंगी।

news
Share
Share