by amit kumar
हरिद्वार कुम्भ क्षेत्र के पुलों , गंगाघाटों और चौराहों पर इस बार विशेष लाइटिंग की जा रही है। शाम के बाद गंगा पर बने तमाम पुल इन लाइटों से जगमगा रहे हैं। चौराहों पर की गई लाइटिंग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। जगह-जगह लोगों को कुंभ का आमंत्रण देते लाइटिंग वाले होर्डिंग भी इस बार खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।
मेलाधिकारी दीपक रावत के अनुसार पूरे कुंभ क्षेत्र में 11 पुलों पर इस तरह की लाइटिंग की जा रही है। इन लाइटिंग में समुद्र मंथन, गंगा अवतरण वा कई धार्मिक कथाओं की थीम दी जा रही है। लाइटिंग से जगमगा उठे हैं। अधिकारियों के साथ कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने मेला क्षेत्र में गंगा पर बने पुलों का निरीक्षण कर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, उप मेलाधिकारी कुश्म चौहान समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य
नरेंद्रनगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नवनिर्वाचित बोर्डः उनियाल
देहरादून जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित