by Amit kumar
देहरादून 12 फरवरी, 2020 (मी0से0) प्रेस नोट संख्या: 02
प्रदेश के शहरी विकास, मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में हरिद्वार, कुम्भ मेला-2021 के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
मंत्री ने अतिमहत्वपूर्ण कुम्भ मेला-2021 के 48 चयनित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये, कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए एवं वित्तीय नियमों का पूर्णतः पालन किया जाए। आकस्मिक के साथ ही समयबद्ध निरीक्षण करने निर्देश दिये।
इस अवसर गढ़वाल सचिव शहरी विकास शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, मेलाधिकारी दीपक रावत, आई.जी.मेला संजय गुंज्याल, अपर सचिव शहरी विकास विनोद सुमन एवं अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक
सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर डीएम ने ली अफसरों की बैठक
स्पिक मैके ने देहरादून में नियाजी ब्रदर्स की सूफी कव्वाली प्रस्तुति आयोजित की