window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); जवानी जानेमन से रमीत संधू का भी बड़े पर्दे का सपना पूरा हुआ | T-Bharat
June 7, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

जवानी जानेमन से रमीत संधू का भी बड़े पर्दे का सपना पूरा हुआ


यह बात तो सबको पता है कि सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन से पूजा बेदी की बेटी अलाया फर्नीचरवाला बॉलिवुड डेब्यू करी। हालांकि कम लोगों को पता होगा कि फिल्म में एक और नया चेहरा दिखाई दिया। जी हां, इसी फिल्म के साथ रमीत संधू का भी बड़े पर्दे पर दिखने का सपना पूरा हुआ।
रमीत सिंगर भी हैं और वह कुछ सिंगल्स गा चुकी हैं। हाल ही रिलीज हुई रोमांटिक कॉमिडी जवानी जानेमन में भी दिखाई दी। मूवी में सैफ ऐसे बंदे का रोल प्ले कर रहे हैं जो कि शादी के बंधन में बंधने में यकीन नहीं करता और पूरी जिंदगी सिंगल रहते हैं।
फिल्म में रमीत सैफ के कई चक्करों में से एक अफेयर के रूप में दिखाई गई हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। बताया जा रहा है कि लंदन में शूटिंग के दौरान टीम ऐसी ऐक्ट्रेस की तलाश कर रही थी जो लंदन की हो लेकिन जिसकी रूट्स इंडिया की हों। रमीत इस पर पूरी तरह फिट बैठ रही थीं।
इस बारे में रमीत बताती हैं, मैं उस फोन कॉल को भूल नहीं पा रही जिसमें बताया गया था कि मैं सैफ के साथ जवानी जानेमन में अहम रोल निभाने वाली हूं। मुझे लगा कि कोई दोस्त मुझसे मजाक कर रहा है लेकिन ऐसा नहीं था। टीम बहुत अच्छी थी और सैफ ने मुझे बहुत कम्फर्टेबल फील करवाया। मेरे सीन में उन्होंने बहुत मदद की थी।
००

news
Share
Share