window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बागी 3 के ट्रेलर के बाद दिशा पाटनी का आया रिऐक्शन | T-Bharat
September 10, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बागी 3 के ट्रेलर के बाद दिशा पाटनी का आया रिऐक्शन


टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिऐक्शंस मिल रहे हैं। कुछ लोगों को स्टोरीलाइन नहीं पसंद आ रही है तो कुछ लोग टाइगर श्रॉफ का ऐक्शन हीरो अवतार काफी पसंद कर रहे हैं।
कुल मिलाकर रॉनी यानी टाइगर को हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई सारे रिऐक्शंस के साथ टाइगर की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का भी रिऐक्शन आया है। उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद अपना फीडबैक इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
दिशा ने बागी 3 का पोस्टर शेयर किया है इसके साथ फायर इमोजी बनाया है, साथ में लिखा है, तुम फायर हो, तुम पर बहुत गर्व है।
बता दें कि बागी फ्रैंचाइजी की सेकंड इंस्टॉलमेंट में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी भी थीं। अब तीसरी इंस्टॉलमेंट में भी दिशा होंगी लेकिन टाइगर की हिरोइन के रूप में नहीं। फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर हैं लेकिन दिशा इसमें कैमियो करेंगी।
००

news
Share
Share