window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अंशुमन झा की फिल्म में दिखेंगी रसिका दुग्गल | T-Bharat
June 6, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अंशुमन झा की फिल्म में दिखेंगी रसिका दुग्गल


फिल्म लॉर्ड कर्जन की हवेली में अभिनेत्री रसिका दुग्गल और अभिनेता परमब्रत अभिनय करेंगे। अंशुमन झा इस फिल्म से निर्देशन में पदार्पण करेंगे। बिकास मिश्रा द्वारा लिखी गई फिल्म एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें अर्जुन माथुर और तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में है।
फिल्म की कास्ट के बारे में बात करते हुए अंशुमन ने कहा, अपनी विधा में माहिर अभिनेताओं को पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। हर कोई अपनी भूमिका में फिट है और एक निर्माता के तौर पर उनके साथ काम करना बहुत मजेदार होने वाला है। मैं पहले उनके साथ सह-कलाकार के तौर पर काम कर चुका हूं।
उन्होंने कहा, मुझे पता है कि इतने अच्छे कलाकार होने से मेरा काम कुछ आसान होने वाला है लेकिन मेरे पास उनके प्रत्येक मानक पूरे करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है। लेकिन बिकास मिश्रा का स्क्रीनप्ले अद्वितीय है। लॉर्ड कर्जन की हवेली की शूटिंग फरवरी में लंदन में शुरू होगी।
००

news
Share
Share