जाह्नवी कपूर इन दिनों बॉलिवुड इंडस्ट्री की सबसे बिजी ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी झोली में कई सारी फिल्में हैं। वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं।
प्रफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खबरों में रहती हैं। जब से उन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू किया है, उनका नाम एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाडिय़ा के साथ जोड़ा जाता रहा है। शिखर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के ग्रैंडसन हैं।
जाह्नवी की पहली फिल्म धडक़ की स्क्रीनिंग पर भी शिखर पहुंचे थे। यही नहीं, उन्होंने जाह्नवी के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की थी। पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन उनकी लेटेस्ट आउटिंग पिक्चर अब काफी वायरल हो रही है।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच अब भी सबकुछ ठीक है। इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों का यह फोटो लोनावला का है और इसे देख ऐसा लग रहा है कि वे साथ में बेहतरीन समय बिता रहे हैं। शिखर के साथ जाह्नवी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी के पास 4 फिल्में हैं। इनमें से पहली गुंजन सक्सेना की बायॉपिक द करगिल गर्ल है। इसके अलावा वह दोस्ताना 2, तख्त और रूही आफ्जा जैसी फिल्मों में दिखेंगी। कहा यह भी जा रहा है कि वरुण के ऑपोजिट मिस्टर लेले में भी जाह्नवी काम कर सकती हैं।
००
एक्स बॉयफ्रेंड के बेहद क्लोज नजर आईं जाह्नवी कपूर!

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या