window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मेडिकल स्टोर का ताला तोडक़र नगदी चोरी, मामला दर्ज | T-Bharat
June 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मेडिकल स्टोर का ताला तोडक़र नगदी चोरी, मामला दर्ज


रायपुर। मेडिकल स्टोर का ताला तोडक़र गल्ले में रखा नगदी रुपये व चांदी का सिक्का चोरी किये जाने की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम नगर फेस वन खम्हारडीह निवासी संजय चिंगानी 49 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 27 जनवरी को प्रार्थी के न्यू संजय मेडिकल स्टोर गीतांजलि नगर में किसी ने ताला तोडक़र कमरे के अंदर प्रवेश कर गल्ले में रखा नगदी 35 हजार रुपये व चांदी के तीन सिक्के चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

news
Share
Share