window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाइट का आयोजन | T-Bharat
October 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाइट का आयोजन

देहरादून,। दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा मोथरोवाला रोड बंगाली कोठी के समीप यूरी रेस्टोरेंट स्थित स्थल पर डांडिया नाईट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना नृत्य ग्रुप से हुई। बच्चों द्वारा एक एक करके बहुत ही शानदार प्रस्तुतियां दी गयीं। कार्यक्रम में नये एवं पुराने गीत संगीत के धुन पर डांडिया कार्यक्रम की धूम रही। कार्यक्रम में दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने कहा कि खुशनुमा वातावरण बनाकर डांडिया नाईट कार्यक्रम का आयोजन किया गया द्य उन्होंने कहा ऐसे आयोजन समाज में आपसी तालमेल और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत मे दून एकता शक्ति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं अतिथियों का अभिनंदन धन्यवाद व्यक्त किये द्य कार्यक्रम में दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, पूनम शर्मा, रचना पंचपाल,  सरन्या सुतिक्षा, रीता जोरावर, प्रीति, संगीता बिष्ट, अनुष्का बिष्ट, देदालशी, मीनाक्षी शर्मा, रेखा शर्मा, अलीशा थापा, बीना क्षेत्री, खुशी, एकता गुरुंग, प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी, समृद्धि खरबंडा, सुमित्रा जोशी, वृद्धि राणा, हेमा बर्थवाल प्रिया गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री , कुंती थापा,  मोनिका थापा,  अंशिका छेत्री, मीना थापा अरुणा थापा, शाद सैफी, काव्या चैहान, खुशी, सविता पोखरियाल, डॉ प्रभात सती, ऋतु भट्ट, लक्ष्मी आदि लोग उपस्थित थे।

news
Share
Share