window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बैंक ऑफ बड़ौदा एम्प्लाइज यूनियन के कार्यक्रम में कर्मचारी हितों, संगठन की मजबूती एवं बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों पर हुआ मंथन | T-Bharat
August 24, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बैंक ऑफ बड़ौदा एम्प्लाइज यूनियन के कार्यक्रम में कर्मचारी हितों, संगठन की मजबूती एवं बैंकिंग क्षेत्र की चुनौतियों पर हुआ मंथन

देहरादून,। बैंक ऑफ बड़ोदा एम्पलाइज यूनियन के आयोजित किए गए सम्मेलन में अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक मन मंथन किया। बैंक कर्मचारियों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के लिए आज देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में यूनियन की मैनेजिंग कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, बैंक अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर ईशा नौटियाल, डीआरएम देहरादून रीजन,अनुपम मिश्रा चीफ मैनेजर- एचआरएम देहरादून के साथ ही यूनियन के अध्यक्ष कॉमरेड एके माथुर, महासचिव कॉमरेड वाईके शर्मा तथा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव, कर्मचारियों के बढ़ते कार्य दबाव, तकनीकी परिवर्तन, ग्राहक सेवा से जुड़ी चुनौतियों तथा कर्मचारियों के हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से मंथन व चर्चा  की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की एकता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते बैंकिंग परिवेश में कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की एकता,विश्वास और आपसी सहयोग में निहित है। सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया कि वे संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करें। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हित, संगठन की मजबूती और सकारात्मक औद्योगिक संबंध संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा भविष्य में भी इन विषयों को लेकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे प् बैठक के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के सफल आयोजन में डीजीएस एवं आयोजन समिति के संयोजक कॉमरेड निशांत शर्मा के साथ कॉमरेड तरुण त्यागी, रीजनल सेकेट्री कॉमरेड मोहित वर्मा, कॉमरेड हिमांशु गोयल, कॉमरेड नवनीत भगत, कॉमरेड भगत प्रवेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे और यूनियन की ओर से उनको सम्मानित किया गया प् सभी पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने बैठक को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य किया तथा उपस्थित प्रतिनिधियों का स्वागत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। बैठक का समापन संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा बैंकिंग क्षेत्र में सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।

news
Share
Share