window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मेहंदी समारोह आयोजित किया गया | T-Bharat
August 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मेहंदी समारोह आयोजित किया गया

देहरादून,। चातुर्मास के शुभ अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्या आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन पूजन-पाठ एवं प्रवचन, माताजी की दिनचर्या में आहार, महिलाओं की धार्मिक कक्षा, बच्चों की पाठशाला तथा सायंकाल आचार्य गुरु भक्ति के पश्चात महाआरती का आयोजन हो रहा है। इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
अपने प्रवचन में पूज्य आर्यिका पूर्णमति माताजी ने कहा कि सांसारिक जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति के लिए भगवान का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना आवश्यक है। इससे हमारा जीवन सुखी, सफल और सार्थक बन सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी जैन धर्म के मूल सिद्धांत “अहिंसा परमो धर्मः” की शिक्षा देनी चाहिए। प्रत्येक जीव की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है और हमारे कारण किसी भी जीव को दुख नहीं पहुंचना चाहिए।
नेमिनाथ-राजमती विवाह प्रसंग में मेहंदी समारोह
इसी क्रम में जैन धर्मशाला में दोपहर 3 बजे भगवान श्री नेमिनाथ (नेमिकुमार) एवं राजकुमारी राजमती (राजुल) के विवाह प्रसंग से जुड़े मांगलिक आयोजनों के तहत मेहंदी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ अपने हाथों में मेहंदी रचाई और धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पहला कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम
मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष उद्बोधन आयोजित किया जाएगा।
“हर बच्चा मैं स्वतंत्र हूं, मेरा भारत स्वतंत्र है” विषय पर प्रवचन होंगे साथ ही ध्वजारोहण एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रात 9.30 बजे होगा। मुख्य अतिथि शुभम जैन पुत्र निलेश कुमार जैन (रोहतक वाले) निदेशक, लैमनटस फार्मासीयूटीकल्स, लैमनटस टेक्नोलोजी एण्ड साराबाई कैमिकल्स, सेलाकुई-देहरादून रहेंगे दूसरा कार्यक्रम नेमीकुमार का स्वागत समारोह बिनौली बारात तिलक समारोह भक्ति संध्या
दोपहर 3.30 बजे स्थान राजेश जैन-अर्चना जैन के प्रतिष्ठान पारस टावर पर तिलक समारोह सम्पन्न होगा जिसमें संगीतकार राम कुमार एंड पार्टी द्वारा संगीतमय भजनों ओर नृत्य के साथ तिलक होगा।

news
Share
Share